फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sipaahee par riport darj hone ke baad bhee kaarravaee nahin

सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

Tue, 06 Oct 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sipaahee par riport darj hone ke baad bhee kaarravaee nahin
उरई(जालौन)। झांसा देकर शादी करने के मामले में सिपाही पर कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सिपाही समझौते का दबाव बनाते हुए पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने एसपी को बताया कि कुछ समय पहले माधौगढ़ में तैनात सिपाही संतोष ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह एक बच्चे की मां है। बाद में पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। 20 जनवरी को सिपाही संतोष उसे उरई में मिला। उसने पहली शादी की शिकायत की थी। इस पर उसने हाथापाई कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में संतोष समेत तीन लोगों पर मारपीट, एससी-एसटी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर आरोपी आए दिन समझौते का दबाव बनाकर अभद्रता कर धमकाता है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। न ही चार्जशीट दाखिल की गई है। सिपाही वर्तमान में उरई कोतवाली में तैनात है। उसके प्रभाव के कारण कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि वह पूरा मामला पता कर उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed