फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sikri murder case: two arrested including the main accused

सिकरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sikri murder case: two arrested including the main accused
आरोपी अवनेंद्र - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। नदीगांव पुलिस ने सिकरी बुजुर्ग हत्याकांड केे मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दियौ। तीसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैै जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। गांव में तनाव को देेखतेे हुए कई थानों की पुलिस अभी भी गांव में डेरा जमाए है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की देर रात पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर नदीगांव थाने के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में प्रवासी श्रमिक अरविंद दोहरेे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और नदीगांव थानेे की संयुक्त टीम ने ग्राम बसीठ में दबिश देकर पुल के पास से हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपांशु गुर्जर और उसके साथी अवनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दीपांशु के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा कारतूस बरामद हुए हैैं।
विज्ञापन

मामले का तीसरा आरोपी अंशू अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पांव मार रही है। आरोपियों को पकड़नेे वाली टीम में थाना प्रभारी नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी, एसआई केदारसिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई प्रवीण कुमार, एसआई चंदन पांडे, सिपाही राजकमल, सौरभ प्रकाश तथा एसओजी के भूपेंद्रसिंह, श्रीराम प्रजापति, निरंजन सिंह व शैलेंद्रसिंह चौहान शामिल रहे। हत्या के बाद से ही गांव में फैलेे तनाव को देेखतेे हुए पुलिस अभी भी वहां डेेरा जमाए है। गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं और दहशत के मारेे ज्यादातर लोग अपने घरों के भीतर हैं। नदीगांव के अलावा कोंच, कैलिया, कोटरा, रेंढर आदि थानों का पुलिस फोर्स गांव की गलियों मेें गश्त कर रहा है।

सुनील कांत को नियुक्ति पत्र सौंपते विधायक गौरी शंकर वर्मा

सुनील कांत को नियुक्ति पत्र सौंपते विधायक गौरी शंकर वर्मा- फोटो : ORAI

मुख्य आरोपी दीपांशु

मुख्य आरोपी दीपांशु- फोटो : ORAI

गांव में पुलिस की गाड़ियां

गांव में पुलिस की गाड़ियां- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed