Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Signal failure near Atta station, two trains pulled out by caution order

Jalaun News: आटा स्टेशन के पास सिग्नल फेल, दो ट्रेनें सतर्कता आदेश देकर निकाली गई

Mon, 22 May 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Signal failure near Atta station, two trains pulled out by caution order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आटा। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के आटा स्टेशन के पास सिग्नल सिस्टम फेल होने के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस और झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। सिग्नल फेल होने के कारण आटा रेलवे क्राॅसिंग का फाटक बंद हो रही। फाटक बंद होने से करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
आटा स्टेशन के पास सोमवार की सुबह 7:45 बजे सिग्नल प्रणाली फेल हो गई। जिससे यात्रियों को गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं पर आटा रेलवे फाटक बंद होने से आटा-इटौरा मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए, वाहनों की लंबी कतार हाइवे तक पहुंच गई। भीषण गर्मी में वाहन सवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। करीब सवा घंटे बाद ट्रैक में आए फाल्ट को ठीक करने के बाद फाटक खुले तब जाकर वाहन निकल सकें। विनोद सविता, केशकांत, साकेत गुप्ता, राजू सविता, साबिर, विजय आदि का कहना आटा रेलवे फाटक आए दिन किसी न किसी कारण बस बंद हो जाते हैं। गर्मी पड़ रही हैं। ऐसे में धूप में वाहन खड़े होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम में अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाती है। जिसमें गंभीर मरीज होते हैं। उन्होंने मांग की है कि आटा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होती है परेशानी
विनोद सविता, केशकांत, साकेत गुप्ता, राजू सविता, साबिर, विजय आदि का कहना आटा रेलवे फाटक आए दिन किसी न किसी कारण बस बंद हो जाते हैं। गर्मी पड़ रही है। ऐसे में धूप में वाहन खड़े होने से लोगों को परेशान होना पड़ा है। जाम में अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाती है। जिसमें गंभीर मरीज होते हैं। उन्होंने मांग की है कि आटा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
जैसे ही सिग्नल में खराबी आई। तत्काल कंट्रोल रूम और सिग्नल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सवा घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे रूट बहाल किया।

- राजीव कौशिक, आटा स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article