फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shyam's life was taken by exorcism

Jalaun News: झाड़फूंक ने ले ली श्यामा की जान

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Shyam's life was taken by exorcism
कोंच। भाई बहनों के साथ जमीन पर सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गई। परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में इधर-उधर ले जाते रहे, पर वह ठीक नहीं हुई। सुबह परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सांप को भी मार दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी बैरागढ निवासी रामकिशुन की पुत्रियां श्यामा, राधा, दीप्ति व प्रेमवती व दो पुत्र प्रेमजी व श्यामजी घर के एक कमरे में एक साथ जमीन पर लगे बिस्तरों पर सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे श्यामा (16) की नाक में सांप ने डस लिया। श्यामा की चीख पुकार सुन परिजन उठ गए देखा तो काला सांप वहीं बैठा था। इस पर उसे मार डाला।
विज्ञापन

घटना के बाद श्यामा अचेत हो गई। परिजन उसकी झाड़फूंक कराने में लगे रहे, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। उसके बाद सुबह 9 बजे श्यामा को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया तब तक श्यामा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed