फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeeper upset due to incomplete construction of drain

नाला निर्माण पूरा न होने से नहीं खुल पा रहीं दुकानें

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper upset due to incomplete construction of drain
कदौरा। नाला निर्माण अधूरा होने से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। वह दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं, रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। दुकानदारों ने जल्द मानक के अनुसार नाला निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने जलभराव एवं बरसात के पानी के निकासी के लिए हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे मुख्य बस स्टैंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से नाला निर्माण हो रहा है। दो माह से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है, बारिश का मौसम भी आ गया है। नाला निर्माण न होने के कारण दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बालेंद्र त्रिपाठी, फैसल खान, एहसान खान, सुरेश कुमार, रंजीत आदि का कहना है कि 100 मीटर नाला निर्माण की लागत 10 लाख रुपये है, ठेकेदार पक्षपातपूर्ण तरीके से नाले का निर्माण करा रहा है। अवर अभियंता ब्रिजेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed