{"_id":"6920c69f45f968f63e0c4ad8","slug":"shiksha-mitras-mothers-body-found-in-drain-murder-suspected-orai-news-c-224-1-ori1005-137182-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिक्षामित्र की मां का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिक्षामित्र की मां का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो - 04 मृतका मझली देवी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
माधौगढ़। लकड़ी बीनने गई शिक्षामित्र की मां का शव नाले में पड़ा मिला। पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
गोहन थाना क्षेत्र के जैतपुरा निवासी शिक्षामित्र बृजेंद्र कुमार शाक्यवार की मां मझली देवी (56) गुरुवार की दोपहर लकड़ी बीनने खेतों की ओर गई थी। शाम को वह दोबारा लकड़ी लेने चली गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उनका कहीं कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद महिला का शव कुंडऊ क्षेत्र के नमोनारायण के खेत के पास बने नाले में पड़ा मिला।
एएसपी प्रदीप कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुत्र ने बताया कि मां सुबह लकड़ी का गट्ठर डालकर शाम गट्ठर लेने चली गई थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा मां अस्तव्यस्त पड़ी थी। उनकी मां की किसी ने हत्या की है।
महिला की मौत से पति श्रीराम, पुत्र बृजेंद्र कुमार, अनूप कुमार पुत्रवधू अनीता, प्रीती, अंशू, अशुंल का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।