{"_id":"5e9de4958ebc3ed5792b3d68","slug":"seven-people-came-from-punjab-did-quarantine-orai-news-knp556221659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आए 7 लोग, जांच के बाद विद्यालय में किया क्वारन्टीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आए 7 लोग, जांच के बाद विद्यालय में किया क्वारन्टीन
विज्ञापन
कदौरा में पंजाब से लौटे परिवार का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग टीम
- फोटो : ORAI
कदौरा। लॉक डाउन-2 के बाद जिले में रोजाना बाहर से आने वाले लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी पंजाब से एक परिवार के सात लोग कस्बे में आए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया। चेतावनी दी गई कि विद्यालय से बाहर निकले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली कि एक ही परिवार के सात सदस्य ब्लाक क्षेत्र के गांव कुशमरा पहुंचे है। सूचना मिलते ही एसडीएम कौशल कुमार के निर्देश पर डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. रूपल गुप्ता स्वास्थ्य टीम व पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और आए हुए परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रशासन ने सभी को गांव के विद्यालय में क्वारंटीन कर बाहर न निकलने की चेतावनी दी। डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि यह लोग रविवार रात को पंजाब के सिंगूर जिले से बाइकों में सवार होकर गांव पहुंचे है।
सभी स्वस्थ है उन्हें विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है और निगरानी के लिए दो कर्मचारियों को लगाया गया है, ताकि कोई बाहर निकल कर गांव या अन्य स्थानों में न घूमे। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम के सदस्य पीपीई किट पहनकर ही बाहर से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे ताकि अपना बचाव भी कर सके। दो टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। जहां सूचना मिलती है वहां आने वालों का परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
छह को रेंडम जांच के लिए भेजा अस्पताल
कदौरा। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर डॉ. अजय शर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने ब्लाक क्षेत्र के पांच गांव में आए छह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। साथ ही चेतावनी दी कि क्वारंटीन सेंटर में रहें, बाहर न निकलें वर्ना कार्रवाई होगी। डॉक्टर अजय शर्मा ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के ग्राम गुलौली व बागी में एक-एक युवक सूरत से, मुमताजाबाद में नासिक से एक, बबीना में इंदौर से एक, जबकि देवपुरा में दो युवक गाजियाबाद से आए थे जिन्हें रेंडम जांच के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है और विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रुकने के निर्देश दिए हैं। संवाद