{"_id":"57a2251d4f1c1b6f152ba822","slug":"seven-lightning-thief-caught-29-connections-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए सात बिजली चोर, 29 कनेक्शन काटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए सात बिजली चोर, 29 कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौराहे पर बिजली चेकिंग करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदारों पर शिकंजा कसने व बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से ही निकली टीमों ने पूरे शहर में घूम-घूमकर चेकिंग की। इस दौरान सात लोग बिजली चोरी करते पाए गए। दो दर्जन से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए और पांच लाख से अधिक की बकायेदारी वसूली गई। इससे बकायेदारों व
बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ धर्मवीर सिंह द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने व बिजली चोरी रोकने के लिए एक माह से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को भी विभाग की टीमों ने बजरिया, शहीद भगत सिंह चौराहा, शिवपुरी, करसान रोड आदि जगहों पर चेकिंग र्की। इस दौरान पांच लाख 10 हजार रुपये की बकायेदारी वसूलने में सफलता
मिली। इसके साथ ही बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 29 के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। सात लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ एफआईआर भी
दर्ज करा दी गई। पांच जगहों पर ओवरलोडिंग भी मिली। जिनका लोड बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अभियान से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग टीम में जेई सुमित साहू, रामू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, शानू, इसरार, मुहम्मद शफीक बाबू व डिस्कनेक्शन टीम शामिल रही।
विज्ञापन
आज से गेस्ट हाउस व निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान
छोटे के साथ ही अब बड़े बिजली उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी विभाग ने कर ली है। शहर में संचालित गेस्ट हाउस, होटल व निजी अस्पतालों के खिलाफ गुरुवार से अभियान शुरू किया जाएगा। एक्सईएन रमेश चंद्रा ने स्वयं इसकी कमान संभाली है और टीमों का गठन भी कर दिया है। डिवीजन कार्यालय पर पत्रकारों को एक्सईएन रमेश चंद्रा ने
बताया कि समय से बिल जमा न करने वाले व कम लोड पर अधिक लोड इस्तेमाल करने वाले छोटे बिजली उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बीते एक माह से अभियान चलाया जा रहा है। अब गेस्ट हाउस, होटल व निजी अस्पतालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। कम लोड का कनेक्शन लेकर कई गुना अधिक लोड इस्तेमाल करने वाले इन
प्रतिष्ठानों की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही बकायेदारी मिलने पर इनके बिजली भी काटी जाएगी। बताया कि शहर में करीब डेढ़ सैकड़ा गेस्ट हाउस, होटल व आधा सैकड़ा निजी अस्पताल हैं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। गुरुवार से इनके खिलाफ अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
जिनके कनेक्शन काटे उनकी भी होगी जांच
समय से बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन कटा चुके रसूखदार उपभोक्ताओं की फिर से चेकिंग की जाएगी। अगर कोई उपभोक्ता बकायेदारी जमा किए बिना फिर से कनेक्शन जुड़वाए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। यह बात एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों का
समय से भुगतान न करना अब महंगा पड़ेगा। विभाग द्वारा इन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान जारी है। बीते दिनों करीब दो दर्जन रसूखदार बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे, जिन पर लाखों की बकायेदारी थी। इनमें से कई लोगों ने तो अपने बिलों का भुगतान कर दिया है, पर कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक बकायेदारी जमा
नहीं की। गुरुवार को फिर से इनकी चेकिंग की जाएगी। अगर यह बिजली कनेक्शन जुड़वाए हुए पाए गए तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। किसी भी हाल में बिना भुगतान किए बिजली का उपभोग नहीं करने दिया जाएगा।