फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven dengue patients and two malaria patients were found

Jalaun News: डेंगू के सात और मलेरिया के दो मरीज मिले

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven dengue patients and two malaria patients were found
उरई। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का असर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जांच के बाद डेंगू के सात और मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। केस मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे परिवर्तन और मच्छरों की बढ़ती संख्या से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां भी बढ़ रही है। पिछले 48 घंटे में डेंगू के अलग-अलग स्थानों पर सात नए केस आए हैं। इसमें मैकेनिक नगर निवासी आर्यन (5) पुत्र रामनरेश, बोहदपुरा निवासी आयुषी (17) पुत्र अनिल, लुहरगांव निवासी विवेक (24) पुत्र बलराम, राजेंद्र नगर निवासी दीपाली (19) पुत्री राजकुमार, रामनगर निवासी काजल (20) पुत्री लेखराज, बघौरा निवासी शिवा (8) पुत्र हरनाम, सुरेश (48) पुत्र प्यारेलाल समेत सात लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर सौ तक पहुंच गई है। इसी तरह महेबा में एक महिला समेत दो मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित मरीजों के घरों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू के केस मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई है। आसपास के लोगों और घरवालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed