फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Semester examinations of Bundelkhand University from today, preparations complete

Jalaun News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Fri, 24 May 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations of Bundelkhand University from today, preparations complete
कालपी। शुक्रवार से शुरू होने वाली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कालपी कॉलेज, कालपी के प्राचार्य ने बताया कि उनके कॉलेज में 770 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अनुसार बीए, बीएससी, एमए, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स तथा एमएससी की सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से 27 जून तक होनी है। कालपी कॉलेज, कालपी के उप प्राचार्य डॉ. सुधा गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा संचालित होगी। इस दौरान अलग-अलग कॉलेज के परीक्षार्थी कालपी कॉलेज कालपी में परीक्षा देंगे। जिसमें गंगाधर पांडे महाविद्यालय, परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय, कर्नल ईश्वरी सिंह महाविद्यालय, मधु टंडन महिला महाविद्यालय के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए सभी कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्ते की भी तैनाती रहेगी। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में भी परीक्षा कराई जाएगी। डॉ.धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कल से होने वाली परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शांति व्यवस्था के सहित परीक्षा संचालित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ नोडल सेंटर के माध्यम से होंगी जिले भर की परीक्षाएं
उरई। नोडल केंद्र डीवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शिता से कराने के लिए आठ नोडल सेंटर बनाए गए है। इन्हीं नोडल सेंटर से उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र लिए जाएंगे और यही पर जमा होंगे।

उन्होंने बताया कि डीवी कॉलेज के अलावा गांधी महाविद्यालय, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, फुंदी सिंह लौना राजकीय महाविद्यालय जालौन, सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय गूढ़ा न्यामतपुर, लक्ष्मीदेवी महाविद्यालय जगम्मनपुर, स्वर्गीय बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़ को तहसील व ब्लॉकवार नोडल सेंटर बनाया गया है। जिले के 111 कॉलेजों के 22805 छात्र और 22175 छात्राएं परीक्षा देगी। उड़नदस्ता भी परीक्षाओं पर नजर रखेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed