फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Selfie with Amrit Sarovar made aware

Jalaun News: सेल्फी विद अमृत सरोवर से किया जागरूक

Mon, 24 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Selfie with Amrit Sarovar made aware
फोटो-18-गायर स्थित अमृत सरोवर पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘सेल्फी विद अमृत सरोवर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र ग्राम गायर व भिटारा में अधिकारियों व ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव एवं उपायुक्त मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित ने ग्राम गायर व भिटारा में अमृत सरोवरों का अवलोकन किया और सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया।
सीडीओ ने बताया कि शासन ने सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें विश्व पृथ्वी दिवस पर अमृत सरोवरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अमृत सरोवरों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें। कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है। इन पांचों तत्वों के महत्व को समझते हुए इनका संरक्षण करना होगा। धरती जिसे मां की संज्ञा दी जाती है। इन सबकी रक्षा करना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि हम विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। हमें यह जीवन मिला उसके पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते है। हम शपथ लेते है कि हम इस अमृत सरोवर को स्वच्छ रखेंगे एवं वर्षा जल संचयन भी करेंगे और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेगें, जिससे हमारी पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल असर पड़े। अंत में अमृत सरोवरों पर पौधों का रोपण भी किया गया। इस दौरान एडीओ मनीष कुमार सिंह, प्रधान गायत्री देवी भिटारा, माया देवी गायर, सचिव नीता राठौर, उमाकिशोर, जयसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed