फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the mess, the CMO was upset, sought clarification from the absent staff

गंदगी देख बिफरे सीएमओ, गैरहाजिर स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 13 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess, the CMO was upset, sought clarification from the absent staff
जालौन। सीएचसी में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। रोगियों और तीमारदारों के बीच कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। ये निर्देश सीएमओ ने सीएचसी में निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक को दिए। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे नगर में स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त न मिलने पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जगह जगह लगे सामान के ढेर को एक कमरे में रखने और निष्प्रयोज्य सामान को कंडम कराने के भी निर्देश दिए। ओपीडी के बाहर रोगियों और तीमारदारों की भीड़ को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की साथ ही रोगियों और तीमारदारों के बीच कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत तो उपस्थित थे, लेकिन अन्य स्टाफ में वार्ड ब्वाय हाशिम कुरैशी, एलएचवी आदेश सेंगर, डीआरए नरेंद्र, फार्मासिस्ट एके राजपूत, पीके शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश आर्या अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों एप्रिन पहनकर कार्य करने एवं कर्मचारियों को निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए। उधर, नगरीय पीएचसी हरीपुरा के निरीक्षण में प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता समेत समस्त स्टाफ उपस्थित था। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगती हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed