{"_id":"6a5a799b24374e3ff00ac767","slug":"sdm-seeks-report-on-agricultural-land-dispute-orai-news-c-224-1-ori1005-146917-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कृषि भूमि के विवाद की एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कृषि भूमि के विवाद की एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम जमरेही अव्वल में संक्रमणीय कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में पीड़ित युवक ने एसडीएम विनय कुमार मौर्य से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने लेखपाल को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
गांव निवासी प्रदीप कुशवाहा ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें दान पत्र के आधार पर कृषि भूमि प्राप्त हुई थी। आरोप है कि भूमि पर बोआई के दौरान विपक्षी पक्ष ने अवैध हस्तक्षेप करते हुए ट्रैक्टर के आगे लेटकर काम रुकवा दी। साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्रदीप ने प्रशासन से संबंधित भूमि पर शांतिपूर्वक खेती-बोआई कराने, अवैध हस्तक्षेप रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने लेखपाल को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)