फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM gets sick health center

एसडीएम को बीमार मिला स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 18 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 18 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
SDM gets sick health center
सीएचसी का मुआयना करते एसडीएम।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब में रखी ऐनलाइजर मशीन खराब पड़ी मिली। मशीन के खराब होने से यूरिया, ब्लड शूगर, पीलिया जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी नहीं हो पा रही है। यही हाल एक्स-रे मशीन का भी मिला। महीनों से एक्सरे रूम का ताला ही नहीं खुला, क्योंकि इसे चलाने बाला लैब टेक्नीशियन किसी मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन


दंत कक्ष में फिलिंग मैटीरियल नहीं होने के कारण मरीजों को आरसीटी की सुविधा नहीं मिल पाने की शिकायत सामने आई। लेबर रूम की स्थिति ठीकठाक तो मिली, लेकिन एसडीएम ने कहा कि उन्हें लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रहीं हैं कि यहां मरीजों से वसूली की जाती है। उनके साथ अच्छा बर्ताव भी नहीं किया जाता है। अस्पताल के आधा दर्जन कर्मचारी महीनों से नदारत मिले।
विज्ञापन


यासीन अख्तर तथा संविदा कर्मी भी अनुपस्थित हैं और रजिस्टर में इनकी गैरहाजिरी भी दर्ज है लेकिन एसडीएम के यह पूछने पर कि नियमत: इनकी रिपोर्ट सीएमओ को दी गई या नहीं, केंद्र प्रभारी कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कर्मचारियों को अपना आचरण सुधारने की हिदायत दी। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि उन्हें जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिससे उन पर इलाज का खर्च बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाएं भी ठीक से नहीं मिलती है। कमियां देखकर एसडीएम भी बोल पड़े कि बहुत सुधार की जरूरत है। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला भी मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि वे खामियों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed