फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,electric,co,team,line

सडीओ की पहल पर सुलझा विवाद, शुरू हुआ लाइन का कार्य

Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SDM,electric,co,team,line
कदौर। कानाखेड़ा चन्दरसी बिजली लाइन को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को एसडीओ की पहल पर खत्म हो गया है। विवाद खत्म होते ही लाइन का कार्य शुरू करा दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि जांच में ग्रामीणों के जेई पर लगाए गए आरोप सही मिले है। जेई ने लाइन में रूटचार्ट में बदलाव किया था। उन्होंने जेई पर कार्रवाई के लिए अपनी जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज दी है। जल्द ही जेई पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दे कि कानाखेड़ा चन्दरसी के ग्रामीणों ने विगत दिनों कानाखेड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र में जेई पर रूट बदल कर लाइन बिछाने एवं सजातियों को लाभ देने का आरोप लगा कर धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही बिछाई जा रही लाइन के कार्य को बंद करवा दिया था। मामले पर अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एसडीओ ऋषभ राजपूत के नेतृत्व में टीम ने कानाखेड़ा पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। एसडीओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि जेई ने अपने सजाती एक प्रधान को लाभ पहुंचाने के लिए लाइन का रूट बदल दिया था। जिस पर लाइन को पुराने रूट के हिसाब से बिझाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जेई पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed