फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scuffle with police while trying to burn effigy

Jalaun News: पुतला फूंकने के प्रयास में पुलिस से धक्कामुक्की

Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police while trying to burn effigy
उरई। मठाधीशों एवं साधु-संतों पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश कर नारेबाजी की। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री और मठाधीशों को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी उर्फ लकी ने कहा कि साधु-संतों एवं मठाधीशों का अपमान किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बयान को लेकर अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान नीरज दुबे, आदर्श सोनकिया, सुभाष पिंडारी, विकास दुबे, अपूर्व मिश्रा, हर्ष कौशिक, जितेंद्र अटरिया, नरेंद्र चतुर्वेदी, अमन सोनी, अनुज नाग दोहरे, मन्नू तिवारी, सागर ठाकुर, गोविंद तिवारी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed