{"_id":"62698b11e1222149643c9db9","slug":"school-teacher-bsa-eat-more-protein-rich-foods-adminastration-orai-news-knp6936664156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल, एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल, एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बुधवार को जालौन ब्लाक के छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरएलबी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल संचालित मिला। इस पर उन्होंने शिक्षकों से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर नाराजगी जताते हुए संचालकों को हिदायत दी कि तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद कर दें। साथ ही विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को परिषदीय कंपोजिट विद्यालय में दाखिला करने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए।
बता दें कि बीएसए प्रेमचंद यादव के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण में सिर्फ 19 बच्चे मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई तो शिक्षकों ने बताया कि अधिकांश बच्चे गांव में संचालित हो रहे आरएलबी चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ते है। इस पर बीएसए वहां पहुंचे। तो उन्हें बिना मान्यता के संचालित स्कूल मिला। इसमें 32 बच्चे पढ़ रहे थे। वह चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर सरकारी स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से सभी बच्चों का दाखिला करने को कहा। उन्होंने बच्चों को मिड डे मील भी खिलाया। उनके अभिभावकों से भी सरकारी स्कूल में एडमीशन कराने का अनुरोध किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से भी मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा।
-----------------
अभिभावकों से फोन कर स्कूलों में बढ़ाए एडमीशन
माधौगढ़। प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा की ओर से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। रैली को बीएसए प्रेमचंद यादव व बीईओ नेत्रपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक घर घर जाकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों का मोबाइल नंबर से बात कर बच्चों को स्कूल भिजवाने की बात करने से ही बच्चों का विद्यालय की तरफ रूझान बढ़ेगा। बीएसए ने विद्यालय में एलईडी से पढ़ाई, कमरों में कूलर के साथ साथ शुद्ध पेयजल को लेकर विद्यालय स्टाफ की पीठ थपथपाई। जिला समन्वयक विश्वनाथ दुबे, विपिन उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, दीपक दांतरे आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सिहारी में ग्राम प्रधान विनय तिवारी की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।