{"_id":"628687f5f83b46452a522dbd","slug":"school-student-bsa-principal-collage-orai-news-knp69772944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाली, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाली, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/माधौगढ़। सड़क सुरक्षा के लिए आयोजित दस दिवसीय कार्ययोजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। इसके बाद विद्यालयों में प्रार्थनास्थल पर सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई।
जीआईसी में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा व जनपदीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा कुलदीप गुप्ता ने बच्चों से कहा किवह अपने-अपने माता-पिता और पड़ोसियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के नहीं चलाने देंगे। इस मौके पर स्कूलों के प्रधानाचार्य व विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के परिसर पर तहसील स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। जीआईसी बंगरा के प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच ने कहा कि रोड पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें। इस दौरान मोहित गुप्ता, हुकुम सिंह, शैलेंद्र निरंजन, नरेश सिंह,प्रदीप पटेल, डॉ. सीपी वर्मा, अमित याज्ञिक आदि मौजूद रहे। उधर, कोटरा में भी सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई।