{"_id":"60d4c7ac8ebc3e09cc7e9cc5","slug":"school-sdm-electric-dm-ex-block-prumukh-orai-news-knp6362376107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से ट्यूबवेल ठप, पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से ट्यूबवेल ठप, पानी के लिए हाहाकार
विज्ञापन
ट्यूवबैल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कस्बे में बजरिया स्कूल के पास स्थित जल संस्थान के नलकूप नंबर चार पर रखा ट्रांसफार्मर फुंकने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है जिसके चलते पिछले एक पखवाड़े से बजरिया इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा है। बाधित जलापूर्ति के कारण चार मोहल्लों के बाशिंदे उमस भरी भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझने पर मजबूर है।
मोहल्ला सुभाष नगर, गोखले नगर, मालवीय नगर व गांधीनगर में रहने वाले बाशिंदों के घरों में ट्यूबवेल नंबर चार से जलापूर्ति की जाती है। इसके लिए अलग से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इलाकाई बाशिंदों श्रीनारायण दीक्षित, शिवांग दुबे, प्रशांत मिश्रा आदि के मुताबिक करीब पखवाड़ा भर पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से आपूर्ति बाधित है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और किसी तरह हैंडपंपों के भरोसे पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम अशोक कुमार ने नलकूप पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनकर बिजली विभाग को जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अवर अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने दो बार लिखित व मौखिक रूप से बिजली विभाग को अवगत भी कराया है, इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
--------------
वसूली को लेकर बिजली विभाग सख्त
कोंच। खपत के सापेक्ष राजस्व की कम वसूली को लेकर बिजली विभाग अब सख्त है। चेकिंग और वसूली अभियान पर निकली बिजली विभाग की टीम ने बिलों की अदायगी नहीं करने वाले 36 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेे। इसके अलावा 12 ऐसे लोग भी चिन्हित किए गए जिनके कनेक्शन बिल जमा नहीं होने पर काट दिए गए थे। लेकिन उन्होंने बिना पैसा जमा किए संयोजन जोड़ लिए हैं। शुक्रवार को विभाग इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। अभियान में छह लाख की वसूली भी की गई। जेई गौरव कुमार ने बताया कि कस्बे के जवाहर नगर और तिलक नगर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें तीन दर्जन लोगों के विद्युत कनेक्शन काटकर छह लाख रुपए वसूले गए। शुक्रवार को एक दर्जन ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी जिन्होंने कनेक्शन कटने के बाद दोबारा से विद्युत कनेक्शन जो लिए हैं। टीम में प्रदीप सिंह, अनूप गुर्जर, धनपाल, राजकुमार, कन्हैया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
----------------
तार टूटने से बिजली गुल, लोग परेशान
आटा। कस्बा के छोटी माता मंदिर के पास रखा 250 केवीए ट्रांसफार्मर का तार बुधवार की रात टूट गया। इस कारण पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि तार टूटने की सूचना रात में ही बिजली कर्मचारियों को दे दी गई थी। बावजूद इसके किसी ने सुध नहीं ली। आटा निवासी छोटे तिवारी, धीरज तिवारी, कुलदीप तिवारी, प्रमोद आदि का कहना है कि कस्बे के जर्जर तारों को हटवाकर नए तार लगाए जाएं। ताकि बिजली आपूति दुरुस्त रहे। उधर, देर शाम बिजली टीम ने पहुंच कर तार को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सप्लाई सुचारु हो जाएगी। (संवाद)
-------------
बिजली कटौती की समस्या से उद्यमी परेशान
कालपी। बिजली कटौती के कारण हाथ कागज उद्यमी परेशान हैं। हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर तथा ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर तीन बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया है। इस कारण उद्योग का उत्पादन घटकर 50 फीसदी रह गया है। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कई बार उद्योग बंधु की बैठक में विद्युत आपूर्ति को लेकर शिकायत की गई। जिलाधिकारी की ओर से विद्युत वितरण में सुधार करने के निर्देश भी दिए गए। पर आदेशों का भी पालन नहीं किया गया। इस समस्या के निराकरण हेतु उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को भी पत्र लिखा है लेकिन उद्योग विभाग भी हाथ पर हाथ रखे बैठा है जबकि प्रदेश सरकार के विशेष निर्देश हैं की ओडीओपी में चयनित हाथ कागज उद्योग की हर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। (संवाद)