फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,hospital,injured,labour,block

उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माणाधीन लिंटर गिरा, छह मजदूर घायल

Tue, 21 Dec 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
school,hospital,injured,labour,block
लेंटर गिरने से घायल मजदूर राजेंद्र चारपाई पर लेटा - फोटो : ORAI
सिरसा कलार। ब्लाक महेवा बड़ी मड़ैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माणाधीन लेंटर सोमवार की देर शाम लापरवाही के चलते भरभरा कर गिर गया। हादसे में काम कर रहे पांच मजदूर दबकर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बड़ी मड़ैया में 18.79 लाख की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में लेंटर डाला जा रहा था। इसके निर्माण कार्य में करीब 15 मजदूर लगे थे। सोमवार की देर शाम अचानक लेंटर भरभराकर गिरने लगा। इसके मलबे में दबकर राजेंद्र, हरीश, सुरेश, पंकज और कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र का पैर और हरीश के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। साथी मजदूरों ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि घटना के थोड़ी देर पहले ही एबीएसए दिग्विजय सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ही निकले थे। बीएसए प्रेमचंद का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

-----------
तकनीकी कारणों से गिरा लेंटर
लेंटर की डिजाइन की जिम्मेदारी आरईएस संस्था को दी गई थी। संस्था के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लेंटर बनाने का लेआउट तैयार कर दिया था। जेई गफ्फार खां ने बताया कि स्कूल के प्रभारी को निरीक्षण के दौरान कहा गया था कि निर्माण होने के दो दिन पहले संस्था के अधिकारियों को सूचना दी जाए। ताकि हम लोग मौके पर आकर लेंटर को सही से डलवा सकें। लेकिन हम लोगों को सूचना बिना दिए ही लेंटर पड़वाने का काम शुरू कर दिया। शटरिंग की जगह टिन लगाई थी जो फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ग्रामीण बोले, पिलर खुदे पर सीमेंट नहीं भरवाई
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण से पहले जब पिलर खुदे तो उसमें मसाला नहीं भरवाया गया। इसकी जगह बगल वाले स्थान में मसाला भरकर खानापूर्ति कर दी गई। जिसकी वजह से बीम बैठ गई और हादसा हो गया। वहीं स्कूल के प्रभारी सतेंद्र पाल का कहना है निर्माण कार्य में सभी सामग्री मानक के अनुसार लगी है। केवल शटरिंग फैलने से लेंटर गिर गया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed