{"_id":"6244aa3e2a93842455222db6","slug":"school-exam-student-board-baithak-leakage-cylinder-caught-fire-in-marriage-house-nine-scorched-up-orai-news-knp688431851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर निरस्त होने पर मायूस हुए दूरदराज के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर निरस्त होने पर मायूस हुए दूरदराज के परीक्षार्थी
विज्ञापन
उरई/कोंच। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को अचानक दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त होने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिले के दूरदराज इलाकों से आने वाले परीक्षार्थी अधिक परेशान हुए।
बता दें कि बलिया जनपद में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक हो जाने के कारण 24 जिलों में दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर देने की सूचना जैसे ही आई परीक्षार्थी अवाक रह गए। इसके साथ ही बवाल होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों की ओर दौड़ लगा दी। पर ऐसी सभी आशंकाएं निराधार साबित हुई। कोंच कस्बे के तिलकनगर निवासी छात्र ऋतिक राठौर, लौना के विकास याज्ञिक ने कहा कि रात दिन एक कर के दूर-दूर से छात्र पेपर देने आते हैं। ऐसी स्थितियों में छात्र-छात्रओं को परेशानी होती है। दीक्षा तो माधौगढ़ से परीक्षा देने कोंच आई थी, पेपर निरस्त होने पर मायूस दिखी।
वही पेपर रद्द हो जाने से कई सेंटरों पर छात्र-छात्राओं में खुशी देखने को मिली कुछ छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें कुछ समय और तैयारी का मिल जाएगा। डीआईओएस भगवत प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में परीक्षा निरस्त कर दी गई है। बलिया और जालौन समेत 24 जिलों का सीरियल एक ही था। अब शासन के निर्देशानुसार परीक्षा की अगली तिथि घोषित होगी। उन्होंने बताया कि करीब 17 हजार परीक्षार्थियों को आज इंटर की परीक्षा देनी थी।