{"_id":"620bed422869a026247e557a","slug":"school-exam-online-covid-19-vaccinated-orai-news-knp6808264137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच ऑफलाइन पढ़ाई में कोर्स पूरा कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच ऑफलाइन पढ़ाई में कोर्स पूरा कराने पर जोर
विज्ञापन
उरई। बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। पर स्कूलों में अभी तक कोर्स पूरा नहीं हुआ है। कोरोना काल के चलते कई बार स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई। जिसकी वजह से ऑनलाइन क्लास संचालित की गई थी। पर उसका फायदा बच्चों को नहीं हुआ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन और शिक्षा अधिकारी दावा कर रहे है कि 80 फीसदी कोर्स पूरा हो गया है। फिलहाल बोर्ड परीक्षा की स्कीम भी नहीं आई है। जब तक स्कीम नहीं आती है तब तक स्कूलों का संचालन होगा और कोर्स पूरा कराया जाएगा। जो बच्चे कमजोर है या ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाए है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ा है। स्कूल बंद रहने के कारण उनकी सुचारु रुप से पढ़ाई नहीं हो पाई है। ऑनलाइन क्लास भी संचालित की गई पर उसका लाभ सभी विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया। हालांकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य दावा कर रहे है कि उन्होंने करीब 80 फीसदी कोर्स पूरा करा दिया है। अभी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इसलिए अभी वक्त है और बच्चों को पूरा कोर्स कराया जाएगा।
-----------------
फोटो-28-मनोज चतुर्वेदी।
ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को थी समस्या
सनातन धर्म इंटर बालिका इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि भले ही कोरोना से पढ़ाई बाधित हुई हो लेकिन उन्होंने आनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं में करीब 80 फीसदी कोर्स पूरा करा दिया है। वह स्वीकारते हैं कि ऑनलाइन में बच्चों को समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
---------------
फोटो-29-पुनीत भारती।
निरीक्षण में 70 फीसदी कोर्स पूरा
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पुनीत भारती कहते है कि वह दो विद्यालयों के नोडल अधिकारी भी है। उन्होंने पाया कि उन विद्यालयों में करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा कोर्स पूरा हो गया है। अब शेष कोर्स पूरा कराया जा रहा है। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी हो रही है।
-------------
फोटो-30-रमेश चंद्र वर्मा।
ऑफलाइन में बच्चों की संख्या बढ़ी
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि अब विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है और बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है। शुरुआत में बच्चे कम आए थे। पर अब विद्यालयों में बच्चों की संख्या भी बढ़ गई है। बच्चों का कोर्स पूरा कराने पर जोर है।
-------------------
फोटो-31-भगवत पटेल।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां रखें प्रधानाचार्य
डीआईओएस भगवत पटेल बताते है कि करीब 80 फीसदी कोर्स पूरा हो गया है। कोरोना काल के चलते कोर्स में भी कटौती होने की संभावना है। जैसा बोर्ड का निर्णय होगा, परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। फिलहाल परीक्षा की तैयारी जोरों पर है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि सभी प्रकार की तैयारी रखें।