फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School director beheaded with an axe while doing yoga

Jalaun News: योग करते समय स्कूल संचालक की कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या

Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
School director beheaded with an axe while doing yoga
उरई (जालौन)। खेत के पास बनी पुलिया पर बैठकर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे योग कर रहे तीन विद्यालयों के संचालक की कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी गई। प्रहार ऐसा किया कि सिर कटकर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया और धड़ पुलिया पर औंधा पड़ा रहा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और तीन-चार अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के लिए पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि प्रधानाचार्य की नौकरी से हटाने की रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलाउवा बुजुर्ग गांव निवासी विद्याराम आजाद (68) प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह अपने खेत के पास बनी पुलिया पर बैठकर योग करने लगे। इसी दौरान पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के करीब आधे घंटे बाद सुबह छह बजे उधर से गुजर रहे किसानों ने रक्तरंजित शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन विरोध करने लगे। आक्रोशित परिजनों ने करीब एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एसपी के समझाने पर किसी तरह माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
विज्ञापन

विद्याराम के पुत्र दिनेश कुमार उर्फ रामजी ने बताया कि उनके पिता सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त थे। वह भीमनगर ऊंचा में तीन विद्यालयों, सेवा निकेतन विद्यालय, भीमराव जूनियर हाईस्कूल स्कूल, भीमराम जूनियर इंटर कॉलेज संचालित करते थे। उनकी मां प्रेमा देवी इन विद्यालयों की प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि विद्यालय में भीमनगर निवासी रामखिलावन प्रधानाचार्य व रामचरन शिक्षक थे। वर्ष 2019 में अनियमितता के आरोप में उनके पिता ने उन्हें हटा दिया था। इस वजह से वह रंजिश रखते थे। वहीं, भीम नगर निवासी रामचरन जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त हो चुके थे। इसके बाद भी वह रामखिलावन के भड़काने पर स्कूल आते-जाते थे। जबकि उनके पिता स्कूल आने का विरोध करते थे। इस पर वे लोग मारपीट करने पर आमादा हो जाते थे। इसी रंजिश में दोनों ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed