फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,child,MP,jayanti,line

केक काटकर चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का आगाज

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
school,child,MP,jayanti,line
उरई। बाल दिवस पर रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जालौन में केक काटकर किया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर शिवमंगल सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। इसके लिए 20 नवंबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को पहले दिन कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में चाइल्ड लाइन की थीम पर आधारित स्कूली बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रवीणा यादव, आरती, कशिश, शिवम सोनी, निर्मल, रेखा प्रजापति, सुरेश द्विवेदी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने भी पार्टी कार्यालय में जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, राजीवनारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर, डॉ रेहान सिद्दीकी, डॉ प्रियंक शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को टॉफी, बिस्कुट और उपहार दिए। इस दौरान पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, अरविंद शुक्ला, संतोष ठाकुर, कुलदीप मिश्रा, सनी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

------------
फोटो-11-मदरसा में बाल दिवस मनाते बच्चे व शिक्षक। संवाद
मदरसा में मनाया गया बाल दिवस
कोंच। आराजी लेन स्थित मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा में जवाहर लाल नेहरू जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे, की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद असलम रजा ने आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हुए देश के लिए दिए गए अमूल्य योगदान के बारे में रोशनी डाली। इस दौरान हाफिज अता उल्ला खां गौरी, अशफाक गौरी, शहजाद कुरैशी, सुहैल अनवर, हुस्न आरा बेगम, बाबू कुरैशी सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
उरई। बच्चों एवं किशोरों के यौन शोषण को रोकने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत 14 से 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ वेद प्रकाश ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया है जो बाल यौन शोषण के मुद्दे पर लोगों को संवेदनशील बनाने के साथ ही बच्चों के लिए और सुरक्षित माहौल दे सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed