फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,BSA,principal,block,boy

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 07 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
school,BSA,principal,block,boy
उरई। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने मंगलवार को माधौगढ़ ब्लाक के तीन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बीएसए सबसे पहले माधौगढ़ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय छतारे का पुरा पहुंचे। निरीक्षण में प्रदीप कुमार और जितेंद्र गैरहाजिर मिले। रसोइयों ने बताया कि अध्यापक जितेंद्र पिछले 10 दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। जबकि दूसरे अध्यापक प्रदीप कुमार अभी तक नहीं आए है। इस पर जितेंद्र का दस दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि प्रदीप का निरीक्षण तिथि का वेतन रोका गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय छतारे का पुरा के निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कालीचरण गैरहाजिर मिले। बीएसए ने इनका भी वेतन रोककर निर्देशित किया कि सभी साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय महोई में शिक्षक अजय कुमार निरंजन गैरहाजिर मिले। उनका भी वेतन रोककर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तीन स्कूलों में खामियां मिलने पर उनके प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नदीगांव ब्लाक के प्राइमरी स्कूल लहूदी में कंपोजिट ग्रांट का उपयोग न करने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसी तरह माधौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अतरेहटी में प्रधानाध्यापक को भी नोटिस जारी किया गया है। मिड डे मील के संचालन में गड़बड़ी मिलने पर प्राइमरी स्कूल सर्र के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को नोटिस जारी किया। साथ ही स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हफ्ते भर के अंदर स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed