फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Santosh died six years ago, still got work in MNREGA

संतोष की छह साल पहले मौत, फिर भी मिला मनरेगा में काम

Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Santosh died six years ago, still got work in MNREGA
कदौरा। कदौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत तिरही में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक मृतक युवक को मनरेगा का काम दिखाकर 2856 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। इस मामले का खुलासा होने पर ग्राम पंचायत और ब्लाक के जिम्मेदार मामले को दबाने में जुटे हैं। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने डीएम से कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत तिरही मे अशोक के खेत से सुरौला दाढ़े तक जलरोक बांध, चकरोड का मनरेगा से काम कराया गया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार मृतक संतोष ने भी यहां मजदूरी की है। इस काम के लिए संतोष के नाम पर सात-सात दिन की मजदूरी दिखाई गई है। 204 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 14 दिन के कुल 2856 रुपये का भुगतान 11 फरवरी से 24 फरवरी 2022 को दो किस्तों में किया गया है।
विज्ञापन

संतोष की मृत्यु छह वर्ष पहले हो गई थी। गांव के पवन कुमार ने शुक्रवार को डीएम को पत्र भेज कर बताया कि प्रधान सचिव और ब्लाक अधिकारियों की मिलीभगत से मृतकों के खातों में मजदूरी डाली जा रही है। मनरेगा के कच्चे काम जेसीबी और ट्रैक्टर से हुए हैं। गांव के लोग मजदूरी की तलाश में भटक रहे हैं। शिकायत करने वालों को ब्लाक के अधिकारी धमकी देते हैं। ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक यादव का कहना है की यह मामला उनके समय का नहीं है। उनको गांव में आए हुए अभी एक माह हुआ है। उधर, इस मामले में बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि यह मामला उनके समय का नहीं है लेकिन फिर भी इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed