फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sangathan ke upadhyska ko hataya

Jalaun News: संगठन के उपाध्यक्ष पर फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा

Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
sangathan ke upadhyska ko hataya
उरई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से आयोजित सैनिक बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी चांदनी सिंह के सामने रखा। पूर्व सैनिकों ने सैनिक बंधु समिति के उपाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए और तुरंत नए उपाध्यक्ष का चयन कराने की मांग की। पूर्व सैनिकों की इस मांग पर डीएम ने उपाध्यक्ष को हटा दिया है। अब जल्द चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सैनिक बंधु समि ति की बैठक में सबसे पहले सैनिक बंधु समिति के उपाध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा उठा। इसी के मद्देनजर डीएम ने मामले की पड़ताल करते हुए उपाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव को पद से हटा दिया। इसके बाद सैनिकों की ओर से कैप्टन अखिलेश नगायच और कैप्टन महेंद्र सिंह के नाम सामने आए। इस पर डीएम ने कहा कि वह सैनिक कल्याण बोर्ड से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद चुनाव की नई तारीख जल्द घोषित करेंगीं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई सैनिकों ने परिवारों को परेशान किए जाने, उनकी जमीन पर विवाद पैदा करने जैसे मुद्दे उठाए। पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि अटागांव निवासी सैनिक कुंअर सिंह राजावत के निधन के बाद गांव में कुंअर सिंह के नाम से पार्क व शहीद का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुनील दत्त शर्मा, एडीएम पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी और लगभग 125 पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed