{"_id":"692f46199a4048d7c805ebd5","slug":"sandeep-defeated-sita-in-the-wrestling-match-with-a-prize-money-of-rs-50000-orai-news-c-224-1-ori1005-137617-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 50 हजार की इनामी कुश्ती में संदीप ने सीता को पटकनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 50 हजार की इनामी कुश्ती में संदीप ने सीता को पटकनी दी
विज्ञापन
कालपी। गुलौली गांव में आयोजित सूर्यकुंड दंगल मेला और दंगल का आयोजन दूसरे दिन मंगलवार को परंपरागत ढंग से शुरू हुआ। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 50 हजार की हुई। इसमें सीता पंजाब व संदीप राणा ने करीब बीस मिनट तक अपने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आखिर में संदीप राणा को सीता पटखनी देकर कुश्ती जीत ली।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो युवाओं में अनुशासन, साहस व खेलभावना को मजबूत करती हैं। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना समाज के स्वास्थ्य और आपसी एकता के लिए आवश्यक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और क्षेत्र की पहचान को सशक्त बनाते हैं।
इसके बाद अकील पहलवान जहानाबाद और संजय अकबर के बीच 5100 की कुश्ती में अकील विजय हुए। तालिब पहलवान कानपुर एवं धर्मेंद्र इटावा 21000 कुश्ती हुई। इसमें तालिब पहलवान कानपुर विजयी हुए। इस दौरान आयोजक गुलौली के पूर्व प्रधान हातिम बेग ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस दंगल का सफल संचालन किया है। इस दौरान सलाउद्दीन, जावेद खान आदि दंगल देखने वालों की भारी भीड़ रही।