{"_id":"58b70e414f1c1b057483167a","slug":"samples-undergoing-excavation-of-streets-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की खुदाई करा भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की खुदाई करा भरे नमूने
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क का निरीक्षण करती असिस्टेंट कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्ष पूर्व पालिका की ओर से नगर में बनवाई गई तीन किलोमीटर सड़क मानक के अनुरूप न बनने की शिकायत पर सहायक मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की खुदाई कराई और नमूने भी लिए। इसके अलावा अन्य सड़कों की गुणवत्ता को भी जाकर देखा गया। सहायक मंडलायुक्त ने बताया कि नमूनों का स्टीमेट से मिलान
किया जाएगा। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, सड़कों के नमूने भरे जाने से न सिर्फ कार्यदायी संस्था के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, बल्कि ठेेकेदार भी सकते में आ गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से तीन वर्ष पूर्व नगर के देवनगर चौराहे से सब्जी मंडी, काली माता मंदिर, कोतवाली रोड से कांजी हाउस, बिजली घर से छत्रसाल
रोड तक एवं सहाव नाका से चुंगी नंबर 4 तक लगभग तीन किमी सड़क का निर्माण 1.70 करोड़ से कराया गया था। इन सड़कों का निर्माण मानक के अनुरूप न होने की शिकायत समाजसेवी रवींद्र पाटकार ने मंडलायुक्त के राममोहन राव से की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर बुधवार को सहायक मंडलायुक्त उर्मिला सोनकर के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग झांसी के
विज्ञापन
टेक्नीशियन विजय कुमार ने इन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई स्थानों पर सड़क की खुदाई कराकर नमूने लिए। इसके अलावा उन्होंने सड़क की चौड़ाई की भी नाप कराई। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर उर्मिला सोनकर ने बताया कि अब उक्त नमूनों एवं सड़क की चौड़ाई का का मिलान सड़कों के स्टीमेट से किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार, एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।