{"_id":"6922053ce98026187608dd66","slug":"same-plot-sold-to-multiple-people-fraud-reported-on-three-orai-news-c-224-1-ori1005-137245-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचा, तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचा, तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी। एक महिला ने पति-पत्नी पर एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अहरौली मोड़, पुखराया निवासी जेबा खान ने बताया कि उन्होंने नगर के मोहल्ला रामगंज में साहिबे आलम और रमजानो पत्नी साहिबे आलम से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदने के लिए वह एक लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये खाते में दे चुकीं थीं। प्लॉट का सौदा आरिफ अली हाशिमी के माध्यम से हुआ था। कब्जा लेने पहुंची तो पता चला कि प्लॉट किसी और को भी बेचा जा चुका है। बाद में उसी प्लॉट की रजिस्ट्री रमजानो के नाम पर कराकर उसे भी बेच दिया गया। पैसे वापस मांगने पर भी रकम नहीं दी गई। मजबूर होकर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने पति, पत्नी और सहयोगी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)