फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   samaj ko jagane wala sainik hai nss

Jalaun News: समाज को जगाने वाला सैनिक है एनएसएस स्वयंसेवक- नरेश कुमार

Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
samaj ko jagane wala sainik hai nss
कोंच। सूरजज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका अहम होती है। एनएसएस का स्वयंसेवक समाज जागृति का असली सैनिक होता है। यह बात मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने कही।
विज्ञापन

मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए कहा कि अपनी दिनचर्या में बदलाव एवं भोजन को सही प्रकार से लेना चाहिए। अच्छा जीवन जीने के लिए स्वस्थ होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र वोहरे ने की। महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केके सोनी ने आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राघवेंद्र सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह मंचस्थ रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी रोहित राठौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यप्रणाली एवं राष्ट्र तथा समाज के उत्थान में स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में शिक्षक डॉ. सुनील मुदगिल, शैलेंद्र नगाइच, अजय स्वर्णकार, विकास ठाकुर, हरिओम तिवारी, दीपांकर गौतम, अनिल यादव, भरत, डॉ. हरिमोहन पाल, ज्योति चतुर्वेदी, मुकेश रायकवार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed