फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samadhi given to late Mahant amid opposition from administration

Jalaun News: प्रशासन के विरोध के बीच दिवंगत महंत को दी गई समाधि

Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Samadhi given to late Mahant amid opposition from administration
कोंच। प्रशासन के तमाम विरोध के बीच मंगलवार को श्रीराम जानकी मंदिर व कंजड़ बाबा मंदिर के दिवंगत महंत श्यामसुंदर कुशवाहा को कंजड़ बाबा के पास समाधि दे दी गई। महंत को जिस जगह समाधि दी गई है उस स्थान को लेकर उनके ही समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह, सागर चौकी इंचार्च बलराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षों की समस्या सुनी और समाधि के लिए गड्ढा खोद रहे लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने समाधि में बिठाने से मना किया, जबकि मंहत की बेटियों का कहना था कि महंत की अंतिम इच्छा मंदिर परिसर में समाधि देने की जताई थी, लेकिन प्रशासन की रोक को दरकिनार कर महंत की दोनों बेटियां भूमिसुता व संध्या के अलावा अन्य लोगों ने महंत को प्रशासन के सामने ही समाधिस्थ कर दिया। इसके बाद और फोर्स बुला ली गई। एसएसआई उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि उक्त स्थान का मामला जिलाधिकारी व न्यायालय में नगर पालिका से विचाराधीन रहा है। मंगलवार को भी इस मामले को लेकर करीब दो दर्जन लोगों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर समाधि रोके जाने की मांग की थी। बहरहाल, मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन




इस पूरे मामले में एसडीएम अतुल कुमार का कहना है, सरकारी जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा। नगर पालिका से रिपोर्ट मांगी गई है। लॉ एंड ऑडर को लेकर कोतवाली पुलिस को भी निर्देशित किया गया है। जमीन किसकी है। इसकी रिपोर्ट नगर पालिका से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed