{"_id":"6276a2c67ed20256e3049322","slug":"samadhan-day-orai-orai-news-knp6954561155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित समाधान दिवस
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम एसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को कोंच तहसील सभागार में आयोजित हुआ। इसमें 74 शिकायतें आईं, जिनमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया। समाधान दिवस जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता और एसपी रवि कुमार की मौजूदगी में आयोजित किया गया।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें आईं हैं उनका मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें। कहा कि समस्याओं का डिफॉल्टर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली-पानी वाले विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि मोबाइल न उठाने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। एसपी रवि कुमार ने भी अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से समाधान करें।
जयप्रकाश नगर निवासी जयप्रकाश सोनी ने रास्ते में कूड़ा डालकर तथा पानी भरकर रास्ता अवरुद्ध करने, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की उप प्रबंधक कृष्णा झा व भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका डॉ नीता रेजा ने अलग-अलग पत्र देकर गल्ला मंडी का पश्चिमी गेट खोलने की मांग की। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, डीसी मनरेगा अवधेश, डीएसओ अनूप तिवारी, पीडी शिवाकांत, एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उरई/जालौन/कालपी/ माधौगढ़। समाधान दिवस में अन्य शिकायतों के मुकाबले जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतों का अंबार रहा। बिजली, पानी और सफाई की शिकायत सभी तहसीलों में बाकी विभागों के मुकाबले अधिक आईं।
माधौगढ़ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में प्रभारी एसडीएम सौरभ कुमार द्विवेदी ने शिकायतें सुनीं। जिसमें 25 शिकायतें आईं। इसमें कस्बा के विजयनगर निवासी शैलेंद्र सोनी, अनिल बाथम, राजेश, राजू बाथम, फिरोज खान आदि ने बताया कि बाबा होटल स्थित सरकारी हैंडपंप पर बलराम सिंह ने सबमर्सिबल लगा लिया। इससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एसडीएम ने ईओ अमित नायक को समस्या निराकरण के निर्देश दिए। कालपी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कालपी में एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 79 शिकायतें आईं। इसमें बिजली, पानी, सफाई, सडक़, पुलिस सहित विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। उरई में शहर के राठ रोड गल्ला मंडी स्थित तहसील सभागार में एसडीएम रामकुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 48 शिकायतें आईं, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जालौन में एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ संतोष कुमार की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 30 शिकायतें दर्ज कराईं गईं। जिसमें राजस्व विभाग की 16, पुलिस की छह के अलावा बिजली विभाग और अन्य की शिकायतें दर्ज कराईं गईं।