फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salary of three officers including EO and DIOS was stopped

Jalaun News: ईओ, डीआईओएस समेत तीन अफसरों का वेतन रोका गया

Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Salary of three officers including EO and DIOS was stopped
उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने गैरहाजिर उरई ईओ, डीआईओएस व दुग्ध विकास अधिकारी के गैरहाजिर होने पर वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बैठक में बेसन, चावल, सरसों का तेल, खोया, सब्जियों एवं गुणवत्ताविहीन दवाइयों के नमूने संग्रहीत कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित न होने पाए। विभाग कैंप लगाकर सभी खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों को लाइसेंस से अच्छादित करें। होटल, ढाबे अपने परिसर में लाइसेंस को ऐसे स्थान पर लगाएं कि सबकी नजर पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी दशा में मिलावटी व गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों एवं दवाइयों की बिक्री न हो। दवाइयों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटरीकृत बिलिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। इसके साथ ही बैठक से गैरहाजिर उरई ईओ, डीआईओएस व दुग्ध विकास अधिकारी के गैरहाजिर होने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही पर माधौगढ़, जालौन, कालपी व कदौरा के ईओ को चेतावनी जारी
उरई। नगर निकाय को लेकर मासिक समीक्षा बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि किसी को भी पानी की समस्या न होने पाए। अगर कहीं भी कूड़ा जलता मिला और सड़कों पर गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे। डीएम ने 15वां वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर स्वीकृत निर्माण कार्यों को कराने में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत माधौगढ़ के ईओ को नोटिस जारी किया। उन्होंने ईओ पालिका जालौन, कालपी व कदौरा को निर्माण कार्यों की अत्यंत धीमी गति तथा सफाई व्यवस्था में उदासीनता बरतने पर चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो काम लंबित है, उन्हें तेजी से कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि रैन बसेरा में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अलाव पर्याप्त मात्रा में जलाए जाएं। उन्होंने ईओ उरई को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत कलक्ट्रेट परिसर में मॉडल शौचालय बनाया जाए। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed