{"_id":"6169379f216a4116e711a566","slug":"sakshi-increased-the-honor-after-play-in-national-level-handball","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उरई की बेटी साक्षी ने हैंडबाल में नेशनल खेल बढ़ाया जिले का मान, अब देश की टीम में खेलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उरई की बेटी साक्षी ने हैंडबाल में नेशनल खेल बढ़ाया जिले का मान, अब देश की टीम में खेलने की तैयारी
Fri, 15 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:41 PM IST
सार
साक्षी ने एनसीसीबी की परीक्षा भी पास कर ली है। साक्षी ने बताया कि वह स्कूल की ओर से खेल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही है। जिला खेल कार्यालय इंदिरा स्टेडियम में उसने तैयारी की है।
विज्ञापन
हैंडबाल में नेशनल खेल साक्षी ने बढ़ाया मान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई के रामनगर मोहल्ला निवासी साक्षी पटैरिया ने हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया है। हैंडबाल में सेंटर पोजीशन में खेलने वाली साक्षी का कहना है कि उसकी इच्छा है कि हैंडबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का सदस्य बनकर पदक जीते।
वर्तमान में वह यूपी जूनियर हैंडबाल टीम के लिए तैयारी कर रही है। कारण है कि पिछले दो साल कोविड के चलते सभी खेल प्रतियोगिताएं बंद चल रही है। बताते चलें कि साक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा विनायक एकेडमी और इंटरमीडिएट एसआर बालिका कालेज से इसी साल पास की है।
साक्षी ने एनसीसीबी की परीक्षा भी पास कर ली है। साक्षी ने बताया कि वह स्कूल की ओर से खेल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही है। जिला खेल कार्यालय इंदिरा स्टेडियम में उसने तैयारी की है। उसकी प्रतिभा को देख खेल अधिकारियों ने सबसे पहले 35वीं सब जूनियर नेशनल (बालिका वर्ग) हैंडबाल चैंपियनशिप (जो लखनऊ में 9 से 13 फरवरी 2019 को हुई थी) में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
इसके बाद 3 से 9 जनवरी 2020 के बीच दिल्ली में हुई नेशनल स्कूल गेम्स हैंडबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेली थी। अब वह लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजूकेशन ग्वालियर में प्रवेश के लिए तैयारी कर रही है।
साक्षी के पिता रामकिशोर पटैरिया एडवोकेट है और मां सीमा गृहणी है। एक बहन सौम्या नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं और छोटा भाई ओम 9वीं में पढ़ रहा है। साक्षी कहती है कि घरवाले उसका सहयोग कर रहे है।