{"_id":"57f7dd574f1c1b6a5326f7fd","slug":"saddened-by-the-death-of-his-brother-in-law-made-a-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की मौत से दुखी होकर जीजा ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले की मौत से दुखी होकर जीजा ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
करनसिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के डाढी ग्राम में पिता की तेरहवीं के बाद छत से गिरने से बेटे की मौत हो गई। इससे दुखी होकर युवक के जीजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जीजा- साले की मौत की बात सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। डाढी निवासी मगनलाल (80) की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई। गुरुवार को तेरहवीं का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनका बड़ा बेटा करन सिंह (45)
रिश्तेदारों के साथ छत पर लेटा था। तड़के करीब तीन बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे आ गिरा। परिजन व रिश्तेदार उसे इलाज के लिए कोंच सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करन की मौत की सूचना पर उसकी चचेरी बहन रामश्री के पति राधारमण (60) घर के पास स्थित जामुन के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। झांसी के
चिरगांव निवासी राधारणण अपने ससुर कढोरे की मौत के बाद तीन साल से डाढ़ी गांव में करन के घर के सामने रह रहा था। एक साथ हुई दो असामयिक मौतों से गांव के लोग स्तब्ध
विज्ञापन
हैं। सूचना पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई संजीव यादव ने मौके पर जाकर जांच की। साथ ही शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सीओ एके शुक्ल व तहसीलदार भूपाल सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।