फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saddened by Baba's death, granddaughter hangs herself

Jalaun News: बाबा की मृत्यु से दुखी पौत्री ने फंदा लगाया

Tue, 20 Feb 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 20 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Saddened by Baba's death, granddaughter hangs herself
कोंच (जालौन)। बाबा के निधन के बाद से अवसाद में चल रही एक किशोरी ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने यह देखा तो सदमे में आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोंच कस्बा निवासी हेमंत कुशवाहा के एक बेटा सागर (15) व बेटी अक्षिता (17) थी। चचेरे भाई शेखर ने बताया कि गांव भेड़ में एक रिश्तेदारी में तेरहवीं थी। इसलिए परिवार के साथ अक्षिता भी गांव आई थी। कोंच के ही जालौन रोड स्थित एक निजी विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 22 फरवरी से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थीं। उसकी तैयारी वह अपने कमरे में कर रही थी।
विज्ञापन

छोटे भाई सागर ने बताया कि तीन माह पहले बाबा हरे कृष्ण का निधन हो गया था। तबसे दीदी अवसाद में चल रही थी और हमेशा गुमसुम रहती थी। वह बाबा की लाडली थी। मानसिक रूप से परेशान चल रही दीदी पढ़ाई में भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी। सोमवार को वह पढ़ाई कर रही थी और उसी दौरान उसने कमरे में हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed