{"_id":"6ab4219880454c7dd700a962","slug":"sabarmati-diversion-increases-inconvenience-for-jhansi-kanpur-passengers-orai-news-c-224-1-ori1005-150152-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: साबरमती के डायवर्जन से झांसी-कानपुर के यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: साबरमती के डायवर्जन से झांसी-कानपुर के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
उरई। बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग बदले जाने से इस रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को बनारस से अहमदाबाद जाने वाली 19165 साबरमती एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-पुखरायां-कालपी-उरई के बजाय गोविंदपुरी-इटावा होकर गुजारा गया। वहीं अहमदाबाद से बनारस जाने वाली 19167 साबरमती एक्सप्रेस को भी बीना से बदले हुए मार्ग से रवाना किया गया।
मार्ग परिवर्तन की वजह से झांसी, एट, उरई, कालपी और पुखरायां जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को डायवर्जन की स्थिति में यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उन्हें बीच रास्ते उतरकर सड़क मार्ग से सफर न करना पड़े।
शाहगंज निवासी जावेद खान, आमिर खान और सलीम खान ने बताया कि उनका शाहगंज से उरई तक का रिजर्वेशन साबरमती एक्सप्रेस के एस-2 कोच में था। ट्रेन के गोविंदपुरी से डायवर्ट होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल सकी। इटावा पहुंचकर जब ट्रेन वहां खड़ी हुई तो उन्हें बदले मार्ग से चलने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इटावा में ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से उरई की यात्रा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह उरई में एक फर्नीचर कंपनी में काम करते हैं। यात्रियों ने कहा कि मार्ग परिवर्तन की जानकारी पहले से स्पष्ट रूप से दी जाए और उरई समेत इस रेलखंड के यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त समय और खर्च न उठाना पड़े।