{"_id":"581cc8334f1c1bc52b437455","slug":"ruptured-pipeline-leakages-water-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइप लाइन फटी, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइप लाइन फटी, जलापूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी पर चढा विक्षिप्त व्यक्ति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच ब्लाक के पहाड़गांव में इस समय पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव में लीकेज पाइप लाइन फट जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे तीन दिन से ट्यूबवेल के जरिए टंकी नहीं भर पा रही है। समस्या को लेकर इलाकाई लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी को इस संदर्भ में शिकायती पत्र भेजा है। इसमें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों
पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। पहाड़गांव में करीब एक सप्ताह से ट्यूबवेल से टंकी के लिए निकली पाइप लाइन जीर्णशीर्ण है। बुधवार को पाइप लाइन फट गई। इससे टंकी से गांव में होने वाली जलापूर्ति ठप हो गई। पाइप लाइन फटने से अब ट्यूबवेल केे जरिए टंकी भी नहीं भर पा रही और गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी घनश्याम भगत, संतराम
सिंह, श्यामाचरण, माताप्रसाद वर्मा, हरप्रसाद, रामगुलाम, रमाकांत सीरौठिया, हरगोविंद राजपूत, राजेंद्र बाबा, डा. विजय सिंह आदि ने शुक्रवार को समस्या को लेकर आक्रोश जताया। इसके साथ ही जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भेज कर अवगत कराया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से पाइप लाइन फटी है और अब गांव में पानी की समस्या है। लीकेज
विज्ञापन
पाइप लाइन से पहले ही अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने एक न सुनी । इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जो
हैंडपंप स्थापित हैं, वह भी ठूंठ बने हैं। जो इक्का-दुक्का सही हैं, वह खारा पानी उगल रहे हैं। ग्रामीणों ने फटी लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता जलसंस्थान एसके गुप्त का कहना है कि पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया है। दो, एक दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।