फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rumors of a drone flying created panic in the area

Jalaun News: ड्रोन उड़ने के अफवाह से इलाके में खलबली

Thu, 28 Aug 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rumors of a drone flying created panic in the area
कोंच। कस्बे के आजाद नगर में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे जामा मस्जिद के पास किसी ने आसमान में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते वहां इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग टार्च लेकर आ गए और आसमान में ड्रोन खोजने लगे। कई लोगों ने आसपास खेतों में भी टार्च की रोशनी में ड्रोन खोजना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने के लिए कहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर अपने घरों में जाने को कहा। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन कोई ड्रोन नहीं पाया गया, किसी ने अफवाह फैलाई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed