फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ruck kills bike, three dead including innocents

ट्रक ने बाइक को रौंदा, मासूम समेत तीन की मौत

Wed, 07 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 07 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
ruck kills bike, three dead including innocents
पोस्टमार्टम हाउस में पर‌िजनों को समझाते डाक्टर। - फोटो : Amar ujala

 शहर कोतवाली के बड़ागांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता- पुत्री व पड़ोसी को रौंद दिया,  जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण बेटी को वैद्य को दिखाने जा रहा था। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गुस्साई भीड़ ने रास्ता जाम कर ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया।

विज्ञापन


 शहर के करसान रोड निवासी नेतराम (42), अपनी बेटी दीक्षा (10) का तीन, चार दिन पहले हाथ टूट गया था। उसे दिखाने के लिए मंगलवार को नेतराम पड़ोसी धर्मेंद्र (30) पुत्र मूलचंद्र अहिरवार के साथ बाइक से एट क्षेत्र के भरसूड़ा गांव में किसी वैद्य के पास जा रहा था। वह बड़ागांव के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों लोगों ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इससे तीनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच घायलों को जिला अस्पताल भेजने का सिलसिला भी शुरू हो चुका था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिता, पुत्री दोनों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में पड़ोसी को ग्वालियर रेफर किया गया, तभी उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। जब तीनों के मौत की खबर करसान स्थित उनके घरों तक पहुंची तो वहां पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed