फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   RPF jawans will be posted on railway crossing

रेलवे क्रासिंग पर तैनात रहेंगे आरपीएफ जवान

Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
RPF jawans will be posted on railway crossing
रिनियां रेलवे क्रासिंग पर काम करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
रेलवे क्रासिंग पर तैनात रहेंगे आरपीएफ जवान
विज्ञापन

इंपैक्ट
फोटो-16-हाईट गेज की मरम्मत के दौरान मौजूद आरपीएफ जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग पर हाईट गेज के काम के दौरान बरती जा रही लापरवाही की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर हड़कंप मच गया। कार्यदाई संस्था के अधिकारी तत्काल आरपीएफ थाने पहुंचे और लिखित सूचना देकर फोर्स मांगा। इस पर एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई।

बता दें कि झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर हाईट गेज की मरम्मत का काम जारी है। दो दिन से चल रहे काम में आरवीएनएल की कार्यदाई संस्था केईसी ने विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए काम शुरू कर दिया था। इसके चलते कई बार यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों ने हंगामा भी किया था। इस बाबत आरपीएफ ने कोई सूचना न होने की बात कही थी। इस खबर को अमर उजाला ने 6 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को संज्ञान में लेकर आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रयांक गुप्ता ने मातहतों को फटकार लगाकर नियमानुसार काम करने की हिदायत दी। इस पर कंपनी के इंजीनियर राकेश रोशन ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को लिखित में पत्र देकर सुरक्षा बलों की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की तैनाती कर दी। सोमवार को सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हाईट गेज मरम्मत का काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed