Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   RPF caught two railway ticket brokers

Jalaun News: आरपीएफ ने पकड़े रेलवे के दो टिकट दलाल

Wed, 07 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
RPF caught two railway ticket brokers
उरई। झांसी से आई जासूसी विंग और उरई आरपीएफ की मदद से राठ के रेलवे आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। इस रेलवे टिकट की दलाली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह यात्रा टिकट मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वह प्रति टिकट 200 से 500 रुपये तक अतिरिक्त वसूलते हैं। इसमें एक आरोपी के खिलाफ बांदा में पहले भी दलाली के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडेंट विवेकानंद नारायण के निर्देश पर आरपीएफ की झांसी और ग्वालियर की जासूसी विंग ने राठ में खुले रेलवे आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। राठ हमीरपुर निवासी महेंद्र सिंह और बांदा निवासी राजेश त्रिपाठी को पकड़ लिया। इनके पास से तत्काल के आरक्षण टिकट और कुछ खाली फार्म बरामद हुए। आरपीएफ के मुताबिक, बांदा निवासी राजेश त्रिपाठी को पहले भी बांदा आरपीएफ टिकट दलाली में गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से छह टिकट और 32,200 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में डिटेक्टिव विंग के दरोगा नवीन कुमार सिंह, दीपक कुमार, धीरसिंह, जितेंद्र सिंह यादव शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में टिकट की मारामारी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से दलाल सक्रिय हो जाते हैं। जल्द ही उरई समेत क्षेत्र के अन्य टिकट काउंटरों पर भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed