{"_id":"58ac75fa4f1c1b1053b241ec","slug":"route-march-across-the-district-the-disturbances-spread-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में रूट मार्च, गड़बड़ी फैलाई तो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में रूट मार्च, गड़बड़ी फैलाई तो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में रूट मार्च के दौरान शामिल केंद्रीय सुरक्षा बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने जिले के नगर व कस्बाें में मंगलवार को रूट मार्च निकालकर लोगाें को भरोसा दिया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी स्वप्निल ममगेन ने भी चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। हर बूथ पर कड़ी पहरेदारी होगी। 200 मीटर
के दायरे में किसी भी पार्टी के समर्थक नहीं आ सकेंगे। शातिपूर्ण मतदान में खलल डालने वालाें के साथ पुलिस कड़ाई से पेश आएगी। मंगलवार को स्थानीय पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने उरई की गलियाें में व बाजार में सीओ अरुण कुमार व कोतवाल संजय गुप्ता के नेतृत्व में रूट मार्च किया। इस दौरान बाजार में भारी फोर्स देख लोग सकते में आ गए। बाद में
रूट मार्च की जानकारी होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह जालौन नगर में भी पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने झंडा चौराहा, देवनगर चौराहे के अलावा नगर की गलियाें में रूट मार्च निकाला। पुलिस ने लोगाें से कहा कि वह निष्पक्ष मतदान करें। कोई भी मतदाताआें को वोट डालने से रोकेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह
विज्ञापन
काेंच, कालपी, माधौगढ़ , रामपुरा, कुठौद आदि स्थानाें पर भी पुलिस ने रूट मार्च कर लोगाें को बिना किसी भय के मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसपी स्वप्निल ममगेन ने भी अपराधियाें को चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पुलिस का पहरा रहेगा। गड़बड़ी करने वालाें के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की जाएगी। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार रूट मार्च निकालकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने का आह्वान किया गया। एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीन कुमार नायक के नेतृत्व में मार्च नगर व तहसील क्षेत्र के गांव तीतरा खलीलपुर, खकल्ल में निकाला गया। चंदुर्रा, पचीपुरा, तीतरा खलीलपुर, चांदनी, भेंड़, बसोव सहित तमाम गांवों में रूट
मार्च भी निकाला गया। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर से बीएसएफ कमांडर जगवीर सिंह, सूबेदार विजय सिंह, कोतवाल फुंदनलाल आदि ने फोर्स तथा बीएसएफ जवानों के साथ मार्च निकाला।