{"_id":"f969206608fb9f84bb916fd9cef48c84","slug":"robbers-looted-29-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह से साढ़े 29 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह से साढ़े 29 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने घंटेभर के अंदर दो लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहली घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। इसमें हवाई फायरिंग करते हुए बदमाशों ने एक कंपनी के कैशियर से 14.50 लाख लूट लिया।
इसी तरह एट थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मियों को घायल कर 15 लाख रुपया लूट लिया। एक कर्मी की इजाल के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद डीआईजी ने मौका मुआवना किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित महिंद्रा मोटर्स का कैशियर मोहल्ला मिर्जामंडी निवासी सुदीप कुमार सोमवार सुबह 14.50 लाख रुपया सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहा था। वह पैदल ही प्रतिष्ठान से कुछ दूर पहुंचा था कि कानपुर की ओर से आए स्कार्पियों सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करते हुए कैशियर के हाथ से रुपयों भरा बैग लूट लिया। सूचना पाकर एएसपी शकील अहमद मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस इस घटना को लेकर हलाकात थी कि बदमाशों ने एट थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।
एट में हाइवे पर स्थित भाजपा नेता शम्भू दयाल के पेट्रोल पंप का कैशियर कैलिया थाना क्षेत्र के सामी निवासी सत्यप्रकाश और दूसरा कर्मी पिरौना निवासी अजय पंचाल तकरीबन 11 बजे 15 लाख रुपया लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे।
वे पिरौना व जखौली के बीच पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे कराह रहे थे, तभी बोलेरो से उतरे बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा।
जहां हालत गंभीर होने पर अजय को झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। ताबड़तोड़ हुई लूट की दो वारदात के बाद डीआईजी झांसी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शाम को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
तीनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। एएसपी शकील अहमद ने बताया कि सर्विलांस की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।