फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways stuck on the track at Rinia railway crossing

रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक पर फंसीं रोडवेज, रोकी गई कुशीनगर

Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways stuck on the track at Rinia railway crossing
रिनियां रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक पर खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : ORAI
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर लगे भीषण जाम में फंस गई। इसके चलते ट्रेन गुरुवार की रात 9.10 से 9.22 बजे तक खड़ी रही। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यातायात सिपाहियों ने जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) शुक्रवार की रात रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 से गुजर रही थी। तभी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आई आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें जल्दबाजी के चक्कर में ट्रैक पर आकर खड़ी हो गई। इससे जाम लग गया। जाम झांसी और कानपुर मार्ग पर दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा लग गया। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने लगा। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। उन्होंने कंट्रोल रूम झांसी और आरपीएफ को अवगत कराया। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम होने की सूचना पर इस समय अलर्ट चल रहे यातायात पुलिस के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रेलवे टै्रक पर खड़ी बसों को आगे बढ़वाया। तब जाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका। स्टेशन अधिकारियों के मुताबिक, कुशीनगर एक्सप्रेस रिनियां क्रॉसिंग पर 12 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

------------------
बसें न मिलने से ट्रेनों में ओवरलोड
उरई। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसों की कमी के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी कानपुर मेमू, ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, मुंबई जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही है। आरक्षित कोच के साथ जनरल कोच में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। झांसी और कानपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री दिन की ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। यात्री अभिषेक के मुताबिक, उन्हें वैष्णो देवी जाना है। उनकी ट्रेन रात को है पर बस न मिलने के कारण वह दिन की ट्रेन से ही झांसी जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed