{"_id":"2858b407a0b617c583b32230c8545f71","slug":"roadways-bus-turnaround-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पलटी, युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर से यात्री बिठाकर बुधवार को उरई आ रही रोडवेज की बस कालपी कोतवाली
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जोल्हूपुर पर रेलवे क्रासिंग के गति अवरोधक पर उछल कर खंदक
में पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए। सीएम के समारोह में लगे आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलाें को
मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां
उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर सीएम अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनाें को दो लाख रुपये व घायलाें को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की। हमीरपुर से चलकर उरई आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस सुबह जब साढे़ छह बजे कालपी कोतवाली के जोल्हूपुर मोड़ पर पहुंची तो रेलवे क्र ासिंग पर बने स्पीड
ब्रेकर पर उछल गई। जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया तब तक दूसरा ब्रेकर आ गया और बस दोबारा उछली और पास ही खंदक में जाकर पलट गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणाें ने बचाव कार्य शुरू किया तभी किसी ने आला अधिकारियाें को सूचना दे दी। सीएम के कार्यक्रम में लगी फोर्स मौके पर पहुंची और बस में फं से यात्री
रामप्रकाश गुप्ता(45) निवासी सोहन लाल निवासी मरगांया कदौरा, आशाराम चौधरी(56) निवासी कदौरा, रहीस(30) निवासी हवेली कदौरा, राजाराम(75), सोहराब (30), किस्बा जहां (25)पत्नी सोहराब निवासी कदौरा, लक्ष्मीकांत कुशवाहा (25) , रामकुंअर(60) निवासी कदौरा, अंजनी श्रीवास्तव(56) निवासी गणेशगंज कालपी, अख्तरअली(30) निवासी हमीरपुर, अजीत कुमार(35) उदनपुर कदौरा, आशीष कुमार (19) निवासी उदनपुर, रवि प्रताप (22) निवासी रिठारी कुरारा हमीरपुर को बाहर
निकाल व एंबुलेस से मेडिकल कालेज उरई भिजवाया जहां उपचार के दौरान रामप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी सीएम को हुई तो उन्हाेंने मृतक के परिजनाें को दो लाख व घायलाें को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कदौरा से कौन चलाने लगा था बस
बस में बैठे चश्मदीदाें ने बताया कि हादसे की वजह कोई और नहीं बल्कि चालक ही है। क्याेंकि कदौरा में चाय पीने के बाद चालक ने स्टेयरिंग किसी दूसरे को थमा दी और खुद बगल में बैठ गया। दूसरे चालक ने रास्ते भर बस खूब दौड़ाई। जब यात्रियाें ने मना किया तो वह नहीं माना और हादसा हो गया।