फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads will be paved with Rs 4.5 crore, you will get relief from troubles

Jalaun News: साढ़े चार करोड़ से सड़कें होंगी पक्की, दुश्वारियों से मिलेगी छुट्टी

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roads will be paved with Rs 4.5 crore, you will get relief from troubles
उरई। बरसात होने से कच्ची सड़क पर होने वाली दुश्वारियों और खस्ताहाल सड़कों से बचने के लिए लंबा फेर होने की तकलीफ से जल्द ही दर्जनों गांवों के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विभाग के खाते में बजट आते ही काम शुरू हो जाएगा। कोशिश रहेगी चुनाव से पहले तक इन सड़कों का निर्माण करा दिया जाए।
विज्ञापन

डकोर और उरई तहसील के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर यह काम होना है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने क्षेत्र की तीन सड़कों के लिए बजट मांगा था। विधायक ने बताया कि डकोर ब्लॉक के कुसमिलिया से चिल्ली जाने वाला 1.5 किलोमीटर संपर्क मार्ग, बरसार कमठा से सिकरी व्यास 3.77 किलोमीटर संपर्क मार्ग व उरई जालौन रोड स्थित नहर पटरी 2.5 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है। शासन ने 4.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुसमिलिया से चिल्ली जाने वाले मार्ग की लंबाई मात्र 1.5 किलोमीटर है, इसके बनने से कई ग्रामीणों का करीब सात मिलोमीटर तक रास्ते का फेर बच जाएगा। पहले मुहम्मदाबाद, गुढ़ा, कुसमिलिया, बंधौली, सिमिरिया व ऐरी रामपुरा आदि गांवों के लोगों को हाईवे से होकर करीब 12 किलोमीटर तक का रास्ता तय करना पड़ता था। अब चिल्ली पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर चलना होगा।


बरसार-सिकरी 3.7 किलोमीटर मार्ग बनने से सड़क पर होने वाले जलभराव से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। यह सड़क 2.40 करोड़ में बनेगी। अभी सिकरी से कमठा आने वाले किसानों को इस खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश होने पर दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। सड़क बन जाएगी तो सिकरी, कमठा व बरसार आदि गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।




शहर से होते हुए करसान जाने के लिए नहर वाले रास्ते से लोगों को कच्चे रास्ते से आना पड़ता था। जल्द ही 2.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बन जाने से लोगों को अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मार्ग की मदद से लोगों को आसनी से गांव तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed