फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads will be built with Rs 10 crores, ponds will also be beautified

Jalaun News: 10 करोड़ से होगा बनेंगी सड़कें तालाबों का सुंदरीकरण भी होगा

Wed, 30 Oct 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roads will be built with Rs 10 crores, ponds will also be beautified
उरई/कदौरा। नगर की सड़कों और जल निकासी के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। नगर पंचायत सभी तालाबों का सुंदरीकरण भी कराएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे की अध्यक्षता और ईओ राम अचल कुरील की मौजूदगी में हुई। वरिष्ठ लिपिक रमेश यादव ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। सभासदों ने जल निकासी और खराब सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष ने बताया कि शासन को डीपीआर बनाकर भेजी गई है। इससे नगर में 10 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया जाएगा, जिसमें प्रमुखता से सड़कों की खस्ताहालत को सही करवाना शामिल रहेगा।
विज्ञापन

15वें वित्त के बजट से नगर को रोशन करने के लिए लाइट खरीदी जाएंगी। इस दौरान सभासद शरीफ खान, गंभीर गौतम, राजेश अनुरागी ने बोर्ड की बैठक में सड़कें और जल निकासी का मास्टर प्लान बनाने के लिए अध्यक्ष से अनुरोध किया। अध्यक्ष ने विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सदर तालाब और अन्य तालाबों के सुंदरीकरण का मामला कुछ सदस्यों ने उठाया। अध्यक्ष ने कहा कि एसएचडीपी कॉलोनी से अवैध कब्जाधारकों को हटाकर पात्र और जरूरतमंद व्यक्तियों को आवंटित किया जाएगा। इस दौरान सभासद राजवीर विश्वकर्मा, गौतम गंभीर, गीता देवी, विजयलक्ष्मी, सविता, करिश्मा, राजेश, राकेश प्रजापति, वाशिम राइन, शकील राईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed