फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads in rural areas will be rejuvenated with 18.25 crores

Jalaun News: 18.25 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 05 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 05 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roads in rural areas will be rejuvenated with 18.25 crores
फोटो - 09 संदी से चमारी जाने वाली पांच किलोमीटर कच्ची सड़क
विज्ञापन

तीन विधानसभा क्षेत्रोंमें सात सड़कों के लिए भेजा प्रस्ताव
बजट मिलते ही शुरू कराया जाएगा इन सड़कों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की सात सड़कों को पक्का बनाया जाएगा। जिससे लगभग 100 गांवों के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इन ग्रामीण सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। विभाग ने शासन को इन सड़कों का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। बजट आते ही इन सड़कों में कार्य शुरू हो जाएगा। सड़कों के निर्माण की सूचना सुन ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
तीन विधानसभाओं की सात कच्ची सड़कों का 18 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों की समस्याओं को देखते ही शासन ने विभाग से इन सड़कों का इस्टीमेट मांगा था। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में माधौगढ़ में दो किलोमीटर कच्चे बरहल से कुदईया मार्ग पर 176 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 3 किलोमीटर दमा से खकसीस मार्ग पर 264 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह 2.5 किलोमीटर पतराही से बिलौहा मार्ग पर 200 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों पर 640 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह उरई विधानसभा क्षेत्र में 3.5 किलोमीटर रगौली से सदारा संपर्क मार्ग पर 280 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.3 किलोमीटर कमसेरा खकसीस क्योलारी मार्ग से सिकरी राजा तक संपर्क मार्ग पर 290 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उरई विधानसभा की दो सड़कों पर 570 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कालपी विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों पर 615 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 1.9 किलोमीटर लंबे कुठौंद-मिहोना मार्ग से सलेमपुर-कालपी संपर्क मार्ग तक 185 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह पांच किलोमीटर लंबे चमारी से संदी मार्ग पर 430 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कें दुरुस्त होने से आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में खासी राहत मिलेगी।

बारिश में नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी
जिले की तीनों विधानसभाओँ के सात गांवों की कच्ची सड़कों के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए शासन ने विभाग को हरी झंडी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं जानकारी मिलने पर लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण से उन्हें अब फालतू का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इन कच्ची सड़कों का निर्माण न होने से बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। हल्की बरसात होने से दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाने के 15 से 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। जिससे समय से साथ साथ लोगों का धन भी खर्च होता था। इन सड़कों के निर्माँण से लोगों को अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।
मार्ग और निर्माण कार्य में लागत
- बरहल से कुदैया संपर्क माग- 1.76 करोड़
- दमा से खकसीस संपर्क मार्ग- 2.64 करोड़
- पतराही से बिलौंहा संपर्क मार्ग- 2.00 करोड़
- रगौली से सधारा संपर्क मार्ग- 2.8 करोड़
- कमशेरा-खकसीस-सिकरीराजा मार्ग- 2.9 करोड़
- कुठौंद-मिहोना-सलेमपुर मार्ग- 1.85 करोड़
- चमारी से संदी संपर्क मार्ग -4.3 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed